कटोरिया में सर्पदंश की दो घटनाओं से हड़कंप, युवती व महिला की हालत गंभीर

9 बीएएन 104 सर्पदंश से जख्मी महिला | Prabhat Khabar Network
बांका के कटोरिया में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया है। गंभीर रूप से घायल महिला और युवती को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों मरीज देवघर रेफर फोटो : 9 बीएएन 104 सर्पदंश से जख्मी महिला व 105 अस्पताल में लगी भीड़. कटोरिया (बांका). पिछले दिनों हुई बारिश व उमस भरी गर्मी के बीच कटोरिया व आसपास के इलाकों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी है. गुरुवार को विषैले सांप के काटने से एक महिला व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों को तत्काल कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया. सोए अवस्था में महिला को सांप ने डंसा कटोरिया थाना क्षेत्र के राधानगर बाजार स्थित हेंठ नेंगाजोर मोहल्ले में मुकेश दास की 22 वर्षीय पत्नी संगीता कुमारी को सोते समय विषैले सांप ने हाथ की अंगुली में डंस लिया. परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया. युवती को घर के समीप ही सांप ने काटा वहीं आनंदपुर थाना क्षेत्र के दिग्घीबारी गांव में शिवशंकर यादव की 21 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी को घर के समीप पैर में सांप ने काट लिया. उन्हें भी परिजनों द्वारा अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद देवघर रेफर कर दिया. सतर्कता बरतने की अपील चिकित्सकों ने वर्षा ऋतु में लोगों से विशेष सतर्कता बरतने, घरों के आसपास साफ-सफाई रखने तथा सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










