पैतृक संपत्ति के बटवारे को लेकर मारपीट में दो सगे भाई जख्मी

पैतृक संपत्ति के बटवारे को लेकर मारपीट में दो सगे भाई जख्मी
अमरपुर. थाना क्षेत्र के बल्लीकित्ता गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारा को लेकर दो सगे भाई के बीच हुई मारपीट में दोनों भाई जख्मी हो गये. जख्मी फंटुस साह एवं ललित साह का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी ललित साह ने बताया कि उनका बड़ा भाई बिना बंटवारे के पैतृक संपत्ति से एक कट्ठा जमीन की बिक्री करना चाहते हैं. जिसका विरोध करने पर लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. वहीं जख्मी फंटुस साह ने बताया कि पैतृक संपत्ति की बंटवारा को लेकर घर में बात चल रही थी. तभी उनका छोटा भाई आकर गाली गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर छोटे भाई ने लाठी व डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर दोनो भाईयों ने थाने में एक दूसरे के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










