ePaper

बौंसी में चार दिवसीय पारंपरिक झील पूजा महोत्सव शुरू

Updated at : 21 Feb 2026 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
बौंसी में चार दिवसीय पारंपरिक झील पूजा महोत्सव शुरू

नगर पंचायत के सिराय, पासवान टोला के समीप आयोजित पारंपरिक चार दिवसीय झील पूजा समारोह का विधिवत शुभारंभ शनिवार से हो गया.

विज्ञापन

बौंसी. नगर पंचायत के सिराय, पासवान टोला के समीप आयोजित पारंपरिक चार दिवसीय झील पूजा समारोह का विधिवत शुभारंभ शनिवार से हो गया. वर्षों से आयोजित हो रही यह पूजा गांव की आस्था और परंपरा का प्रमुख केंद्र मानी जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि झील पूजा उनके गांव की मुख्य पूजा है, जिसे सभी लोग सामूहिक रूप से श्रद्धा और निष्ठा के साथ संपन्न करते हैं. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गयी हर मुरादें पूरी होती है. पूजा के प्रथम दिन चंदन कटाई की परंपरागत रस्म अदा की गयी. श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ चंदन कटाई स्थल पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. ढोल-झाल की थाप और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. आयोजन के दूसरे दिन सुबह में सझोती पूजा का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सामूहिक पूजा-अर्चना करेंगे. आयोजन को सफल बनाने में गांव के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. पूजा के संस्थापक संतोष गुरुजी एवं निवेदक बजरंग भगत के नेतृत्व में राहुल कुमार, महेंद्र पासवान, प्रकाश पासवान, गिरमोहन पासवान, शालीग्राम पासवान, फकीर ठाकुर, शिवनंदन पासवान सहित कई ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. पूरे गांव में पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है तथा क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना हुआ है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन