विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बांका/रजौन. नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. नवादा बाजार सहायक थाना की पुलिस ने शुक्रवार की शाम नवादा बाजार-धोरैया सड़क मार्ग पर स्थित गोपालपुर मोड़ के समीप से दो मोटरसाइकिल से 37 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. नवादा बाजार सहायक थानाध्यक्ष पंकज किशोर ने बताया कि वाहन जांच के क्रम दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार युवकों की तलाशी लेने के क्रम में कुल 37 बोतल, जिसकी कुल मात्रा 12.660 लीटर विदेशी शराब एवं उक्त दोनों मोटरसाइकिल को बरामद करने के साथ-साथ मौके पर भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कनेरी-तगेपुर निवासी त्रिवेणी मंडल के पुत्र बबलू मंडल, बालेश्वर राय के पुत्र पंकज राय तथा महेंद्र रजक के पुत्र मुन्ना रजक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन