मारपीट में महिला समेत तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बल्लीकित्ता गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी चमकलाल साह, प्रदीप साह व उनकी पत्नी पूजा देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के बल्लीकित्ता गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी चमकलाल साह, प्रदीप साह व उनकी पत्नी पूजा देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. जख्मी चमकलाल साह ने बताया कि उनके घर में लगे एक बांस का कुछ हिस्सा उनके पड़ोसी भोलू साह के घर की ओर चला गया था. इसे लेकर भोलू साह बुधवार की सुबह उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर भोलू साह, अक्षय साह, मांगन साह अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लोहे की सरिया से प्रहार कर जख्मी कर दिया. शोर सुनकर बीच बचाव करने आए घर के अन्य सदस्यों को भी पीटकर जख्मी कर दिया. मारपीट के दौरान भोलू साह ने उनके गले से एक भर की सोने का चेन छिन लिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन