बिजली चोरी के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज

Updated at : 27 Sep 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज

कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत घोरमारा गांव में शनिवार को विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता युवराज कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष जांच दलों द्वारा विद्युत उर्जा चोरी के विरुद्ध छापेमारी की गई

विज्ञापन

कनीय अभियंता के नेतृत्व में घोरमारा में हुई छापेमारी कटोरिया. कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत घोरमारा गांव में शनिवार को विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता युवराज कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष जांच दलों द्वारा विद्युत उर्जा चोरी के विरुद्ध छापेमारी की गई. इस क्रम में अवैध ढंग से बिजली जलाने के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध कटोरिया थाना में शनिवार की शाम प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही विद्युत उर्जा की क्षतिपूर्ति को लेकर उन्हें जुर्माना भी किया गया है. घोरमारा गांव निवासी रज्जाक अंसारी के पुत्र मुख्तार अंसारी द्वारा मीटर बायपास करके बिजली जलाया जा रहा था. उन्हें 8 हजार 979 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. उनके भाई निस्ताक अंसारी द्वारा बिना बिजली कनेक्शन लिए ही सामने से गुजरे एलटी लाइन में टोंका लगाकर अवैध ढंग से बिजली जलाया जा रहा था. उन्हें 12 हजार 724 रुपये का जुर्माना किया गया है. वहीं मुस्ताक अंसारी के पुत्र अकरम अंसारी द्वारा भी मीटर बायपास करके बिजली जलाया जा रहा था. उन्हें 9 हजार 350 रुपये का जुर्माना किया गया है. साथ ही 2 हजार 577 रुपये पूर्व का भी बकाया है. यानि मो अकरम अंसारी को कुल 11 हजार 927 रुपये जमा करने होंगे. छापेमारी दल में मानवबल प्रदीप यादव, अनोज यादव, छेदी दास व मुकेश कुमार सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन