बीज दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर चोर ने नकदी समेत अन्य सामान उड़ाये

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के इंगलिश मोड़ चौक के समीप चोर ने एक बीज दुकान का वेंटिलेटर तोड़ कर नकदी समेत अन्य सामानों की चोरी कर लेने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के इंगलिश मोड़ चौक के समीप चोर ने एक बीज दुकान का वेंटिलेटर तोड़ कर नकदी समेत अन्य सामानों की चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. हालांकि घटना की तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. मामले को लेकर कठैल गांव के पीड़ित दुकानदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब उन्होंने अपनी दुकान खोली तो देखा कि अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. कैश काउंटर खुला हुआ था और उसमें रखा 15 हजार रुपए भी गायब था. दुकान की जांच करने पर वेंटिलेटर टूटा हुआ मिला. इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को देखा. जिसमें गत गुरुवार की देर रात को एक चोर वेंटिलेशन तोड़ कर नीचे उतरा और कैश काउंटर में रखा पैसा निकाल रहा है. इसके अलावा दुकान में रखे अन्य सामानों की चोरी करते पाया गया. मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. उधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन