शासन गांव में स्वच्छता अभियान की मुखिया ने की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लौंगाय पंचायत के शासन गांव में रविवार को संपूर्ण स्वच्छता अभियान की झलक दिखाई दी

विज्ञापन

धोरैया. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लौंगाय पंचायत के शासन गांव में रविवार को संपूर्ण स्वच्छता अभियान की झलक दिखाई दी. स्थानीय मुखिया ब्रह्मदेव सिंह चंद्रवंशी ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की. मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव के सड़कों और गलियों की झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया. मुखिया ने बताया कि इसे अभियान के तौर पर लिया गया है. मुखिया ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का दैनिक कार्य है. हमारे दिन की शुरुआत ही स्वच्छता से होती है. इसमें चाहे शौचालय का प्रतिदिन उपयोग हो, घर-गलियों की साफ-सफाई हो. हमारी माता-बहनें प्रतिदिन साफ-सफाई का कार्य करती है, लेकिन आज भी हमें ठोस रणनीति से सामूहिक प्रयास से गांव को ठोस व तरल कचरा प्रबंधन की ओर आगे बढ़ाना है. इस अभियान का संचालन स्वच्छता पर्यवेक्षक मुकेश कुमार दास, अधिकलाल पंजियारा, प्रशांत कुमार, सौतन कुमार, महेंद्र मंडल, पिंटू मंडल एवं ग्रामीणों के सहयोग से सफल बनाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन