जयंती पर याद किये गये पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी

Updated:
विज्ञापन

जयंती पर याद किये गये पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी

विज्ञापन

बांकाः भाजपा नगर कार्यालय में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की जयंती पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें उनके द्वारा संगठन और सरकार में किये गये कार्यों की चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि इन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र नेता के रूप में कार्य किया. आपातकाल में वर्षों जेल में रहे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेता विरोधी दल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भागलपुर के सांसद व बिहार के उप मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया. बिहार में चार घोटाला को उजागर करने में इनकी अहम भूमिका रही. पिछले वर्ष असामयिक निधन होने के पश्चात पहली जयंती पर इन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर इन्हें याद किया गया. इनका एक विशेष इतिहास है कि यह देश के चारो सदन के सदस्य रहे. इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार दास, मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा, जिला महामंत्री मन मोहन दास, सुनील कुमार चटर्जी, प्रमोद कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष विकास चैरसिया, राहुल गुप्ता, संजय झा, अरविंद कुमार बादल, विकास दास,कमल घोष, राजीव पंडित, सुरेश चैधरी, अजय सिंह, अनील शरण, शैलेन्द्र नारायण सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन