चीनी की आग में झुलस रही मिठाइयां, महंगाई ने बिगाड़ा त्योहार का स्वाद

Updated:
विज्ञापन

मिठाई की दुकान| Prabhat Khabar Network

त्योहारों के सीजन में चीनी और दूध की बढ़ती कीमतों के कारण मिठाइयों के दाम में भारी उछाल आया है, जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ गया है।

विज्ञापन

बाराहाट (बांका). त्योहारों के मौसम में जहां बाजारों में मिठास चाहिए, वहीं महंगाई ने मिठाई की दुकानों पर ही कड़वाहट घोल दी है.चीनी की कीमत में हाल के दिनों में हुई तेज बढ़ोतरी ने मिठाई कारोबारी की पूरी गणित बिगाड़ दी है. चीनी की बढ़ती कीमतों का सीधा असर अब मिठाइयों के दाम पर दिखाई देने लगा है. कई दुकानों पर मिठाइयों की कीमत में प्रति किलो 20 से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गयी है. नतीजा यह है कि त्योहार की खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे आम लोगों को मिठाई के लिए पहले की तुलना में अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है. मिठाई कारोबारियों के मुताबिक मिठाई निर्माण में चीनी सबसे महत्वपूर्ण कच्चे माल में शामिल है. चीनी के साथ दूध, खोवा, घी और अन्य सामग्री की लागत बढ़ने से उत्पादन खर्च लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में पुरानी कीमत पर मिठाई बेचने से कारोबारियों के लिए लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है. कारोबारियों का कहना है कि कीमत बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गयी है

आपके शहर में

विज्ञापन

मिठाई के दाम ने लगाई छलांग मिठाई, पहले की कीमत वर्तमान कीमत रसगुल्ला 15 रुपये पीस 17 रुपये पीस जलेबी 140 रुपये किलो 160 रुपये किलो बालूशाही 160 रुपये किलो 200 रुपये किलो अन्य मिठाई 160 रुपये किलो 200 रुपये किलो रसमलाई 35 रुपये पीस 37-38 रुपये पीस दुकानदारों के मुताबिक त्योहार को लेकर दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही में कमी नहीं आई है, लेकिन लोग खरीदारी कम मात्रा में कर रहे हैं.पहले जहां ग्राहक किलो-दो किलो मिठाई आसानी से खरीद लेते थे, वहीं अब कीमत पूछने के बाद कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं.इससे त्योहार की रौनक के बीच महंगाई की मार साफ दिखाई दे रही है.

दाम बढ़े, लेकिन मिठाई की मांग बरकरार मिठाई दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बनी हुई है. लोग रिश्तेदारों, परिचितों और शुभ अवसरों के लिए मिठाई खरीद रहे हैं, लेकिन बढ़ी कीमतों ने उनके बजट को जरूर बिगाड़ दिया है. दुकानदारों का कहना है कि त्योहारी सीजन में मांग अधिक होने के बावजूद बढ़ती लागत ने मुनाफे की गुंजाइश को सीमित कर दिया है . कारोबार संभालना बना बड़ी चुनौती भेडामोड स्थित मनपसंद स्वीट्स के संचालक कुलदीप साह ने बताया कि त्योहार के सीजन में कारोबार को संभालना इस बार काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है.चीनी समेत मिठाई निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री की कीमत बढ़ने से लागत लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि बढ़ी लागत के कारण मिठाइयों के दाम में वृद्धि करना मजबूरी हो गई है। इसका सीधा असर ग्राहकों की खरीदारी पर भी पड़ रहा है.

महंगाई ने त्योहार की मिठास पर लगाया ग्रहण मिठाई दुकानदार बढ़ी कीमतों को लेकर परेशान हैं तो आम ग्राहक भी महंगाई से हलकान हैं.त्योहार में रिश्तेदारों और परिचितों के घर मिठाई पहुंचाने की परंपरा के बीच अब लोगों को बजट का हिसाब लगाकर खरीदारी करनी पड़ रही है.चीनी की कीमत बढ़ी तो मिठाई महंगी हुई और मिठाई महंगी हुई तो त्योहार का बजट बिगड़ गया.

फोटो | Prabhat Khabar Network
मिठाई की दुकान | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन