उवि गुलनी कुशाहा के छात्र-छात्राओं ने विक्रमशिला का किया शैक्षणिक परिभ्रमण

Updated:
विज्ञापन
उवि गुलनी कुशाहा के छात्र-छात्राओं ने विक्रमशिला का किया शैक्षणिक परिभ्रमण

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के सर्वोदय उच्च विद्यालय गुलनी कुशाहा के 50 छात्र-छात्राएं, प्रभारी प्रधानाध्यापिका, सहायक शिक्षकों के साथ मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण में गये.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के सर्वोदय उच्च विद्यालय गुलनी कुशाहा के 50 छात्र-छात्राएं, प्रभारी प्रधानाध्यापिका, सहायक शिक्षकों के साथ मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण में गये. इस दौरान भागलपुर जिले के विक्रमशिला विश्वविद्यालय खंडहर, कहलगांव का भ्रमण कराया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रों को बताया गया कि विक्रमशिला खंडहर विश्वविद्यालय कहलगांव एक ऐतिहासिक स्थल है, जो अपने समय में शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र था. इसकी स्थापना 8वीं शताब्दी में पाल वंश के राजा धर्मपाल ने की थी. यह विश्वविद्यालय बौद्ध धर्म, दर्शन, व्याकरण, तंत्र, मीमांसा, तर्कशास्त्र और विधिवाद जैसे विषयों की शिक्षा के लिए प्रसिद्ध था. विक्रमशिला विश्वविद्यालय में लगभग 3000 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते थे, और यहां के विद्वानों ने दुनिया भर में बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार किया था. इस विश्वविद्यालय का पुस्तकालय बहुत समृद्ध था, जिसमें लाखों पुस्तकें थीं. इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी आशा सिन्हा, शिक्षक अमर कुमार सिंह, मनोज कुमार दीपक, मृत्युंजय कुमार सुमन, मनीष पंडित प्रशांत कुमार सोनू, विभीषण साह, अमर प्रकाश, पुरुषोत्तम कुमार के साथ-साथ विद्यालय के छात्रों का नेतृत्व अभिराज एवं छात्राओं का नेतृत्व बिन्नी सिंह ने अपने सकुशल नेतृत्व में सभी को शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन