सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर पंचायत की सख्ती, दर्जन भर दुकानों में की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

शहर के विभिन्न इलाकों में चला अभियान

विज्ञापन

बौंसी. सिंगल यूज प्लास्टिक (वन टाइम यूज पॉलिथिन) पर प्रतिबंध के बावजूद इसके इस्तेमाल की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बौंसी नगर पंचायत प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. गुरुवार को नगर पंचायत की स्वच्छता पदाधिकारी शिप्रा कुमारी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में औचक छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान एक दर्जन से अधिक दुकानों की जांच की गयी, जहां कई दुकानों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और बोतलबंद पानी जब्त किया गया. नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से करीब 2300 रुपये जुर्माना वसूला गया. स्वच्छता पदाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी दुकान पर सिंगल यूज प्लास्टिक पाये जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. अभियान में नगर पंचायत के मुकेश कुमार, पुलिस प्रशासन के जवान व अन्य कर्मी मौजूद थे. अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील करते हुए कपड़े या कागज के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन