ePaper

जिले के सभी ग्राम पंचायतों में जल्द बनेगा खेल मैदान, 120 को मिला प्रशासनिक स्वीकृति

Updated at : 05 Nov 2024 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के सभी ग्राम पंचायतों में जल्द बनेगा खेल मैदान, 120 को मिला प्रशासनिक स्वीकृति

जिले में खेल मैदान के निर्माण के लिए जिले में 262 जगह चिन्हित किये गये है.

विज्ञापन

बांका. राज्य सरकार ग्रामीण स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान बनाने की योजना पर तेजी से कार्य कर रही है. इसको लेकर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाये जायेंगे. यह खेल मैदान मनरेगा विभाग के द्वारा तैयार किया जायेगा. विभाग इसकी तैयारी में जुट गयी है. उम्मीद है कि इसी माह में मुख्यमंंत्री जिला समेत राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में बनने वाले खेल मैदान का एक साथ शिलान्यास करेंगे. प्रत्येक खेल मैदान निर्माण में करीब 9 लाख 94 हजार की राशि खर्च होंगे. जिले में खेल मैदान के निर्माण के लिए जिले में 262 जगह चिन्हित किये गये है. जिसमें संबंधित अंचल के द्वारा 172 अनापत्ति प्रमाण पत्र भी मिल चुका है. जबकि शिक्षा विभाग के द्वारा 91 स्थल चिन्हित किया गया है. आगामी 15 नवंबर तक विभाग को अपनी सारी तैयारी करने का निर्देश डीएम ने दिया है. मनरेगा विभाग के द्वारा चिन्हित जमीन के सर्वे किया जा रहा है. अब तक 200 जगहों का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आगामी 15 मार्च 2025 तक खेल मैदान का कार्य पूर्ण कर हैंडओवर किया जाना है.

-दो फेज में खेल मैदान का कार्य होगा पूर्ण

सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना को समय पर धरातल पर उतारने व विभागीय निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करने का निर्देश दिया गया है. खेल मैदान के कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. बताया जा रहा है कि जिले के सभी ग्राम पंचायतो में 180 गुणा 160 फीट का खेल मैदान बनेगा. इसके लिए 1.5 से 4 एकड़ जमीन को चिन्हित किया जा रहा है. खेल मैदान का कार्य दो फेज में पूर्ण किया जायेगा. प्रथम फेज में लौंग जंप, उंची कूद, कबड्डी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, रनिंग ट्रैक समेत अन्य खेल आइटमों को पूरा किया जायेगा. जबकि दूसरे फेज में लोगों को बैठने के लिए सीढ़ीनुमा सिमेंटेट कुर्सी, स्टोर रुम, चेंजिंग रुम आदि का निर्माण किया जायेगा.

कम उपलब्धि वाले प्रखंड के पीओ को दिये कड़े निर्देश

डीडीसी अंजनी कुमार ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी मनरेगा पीओ के साथ एक बैठक आयोजित कर खेल मैदान की तैयारी की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान जिले के चांदन, धोरैया व कटोरिया आदि प्रखंडों में कम उपलब्धि पायी गयी. डीडीसी ने लक्ष्य के विरुद्ध कम उपलब्धि वाले संबंधित प्रखंडों के मनरेगा पीओ को जल्द से जल्द चयनित खेल मैदान का प्राक्कलन तैयार कर प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजने का निर्देश दिया है.

कहते है डीडीसी

जिले के सभी ग्राम पंचायतों में जल्द ही मनरेगा द्वारा खेल मैदान बनाने का कार्य शुरु हो जायेगा. कुल चयनित 180 खेल मैदान के विरुद्ध अब तक 120 खेल मैदान की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. शेष चयनित खेल मैदान की प्रशासनिक स्वीकृति के लिए जल्द से जल्द प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया है.

अंजनी कुमार, डीडीसी, बांका

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन