दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से हुए घायल

Updated:
विज्ञापन

धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बिशनपुर पंचायत के हसनपुर गांव में रविवार की देर रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

विज्ञापन

धोरैया. धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बिशनपुर पंचायत के हसनपुर गांव में रविवार की देर रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में कुल सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है. प्रथम पक्ष के आरती देवी, प्रदीप चौधरी, मूलो देवी और हलदार चौधरी तथा द्वितीय पक्ष के नीतीश चौधरी, मिथिलेश कुमार और कृष्णा कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस छानबीन में जुट गयी है. फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. विवाद के मुख्य कारणों का अभी पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन