बांका सदर अस्पताल में दो पालियों में ओपीडी सेवा, 24 घंटे इमरजेंसी चालू, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संभाली जिम्मेदारी
सदर अस्पताल के ओपीडी में मौजूद मरीजों की भीड़. | Prabhat Khabar Network
Banka Health Update : बांका सदर अस्पताल ने OPD सेवाओं का समय बढ़ाया है, अब यह दो पालियों में संचालित होगी. इसके साथ ही, अस्पताल 24 घंटे की इमरजेंसी सेवा भी प्रदान कर रहा है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है.
Banka Health Update : सदर अस्पताल बांका में पहली ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दूसरी ओपीडी शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. दोनों पालियों में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे. मेडिकल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शल्य एवं अस्थि रोग, शिशु रोग, नेत्र, ईएनटी, दंत एवं फिजियोथेरेपी सहित सभी प्रमुख विभागों की ओपीडी सामान्य रूप से संचालित हुई, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया.
24 घंटे इमरजेंसी सेवा में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती
अस्पताल में इमरजेंसी सेवा पूरे 24 घंटे जारी रहेगी. रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. अपूर्वा कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. धर्मवीर भारती एवं डॉ. संजय कुमार सुमन तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. बालकिशोर चौधरी ने इमरजेंसी की जिम्मेदारी संभाली. मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ए-ग्रेड एएनएम की भी तैनाती की गई.
हर विभाग में मौजूद रहे विशेषज्ञ डॉक्टर
मेडिकल ओपीडी में डॉ. दिलीप कुमार, गायनी ओपीडी में डॉ. रश्मि सीमा, डॉ. ममता कुमारी एवं डॉ. माहे कायनात, सर्जरी एवं ऑर्थो ओपीडी में डॉ. सुरज कुमार, पीडियाट्रिक ओपीडी में डॉ. रागनी, नेत्र ओपीडी में डॉ. गुंजन कुमार, उमेश कुमार एवं अंकित कुमार, ईएनटी ओपीडी में डॉ. गजनाफर अली, डेंटल ओपीडी में डॉ. मनोज कुमार तथा फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा मरीजों का उपचार करेंगे.
एसएनसीयू और महिला चिकित्सकों की भी रही विशेष ड्यूटी
अस्पताल के एसएनसीयू में भी तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित रही. पहली पाली में डॉ. रागनी प्रिया, दूसरी पाली में डॉ. अमिश कुमार तथा तीसरी पाली में डॉ. बालकिशोर चौधरी ने नवजात शिशुओं की देखभाल की जिम्मेदारी निभायेंगे. वहीं महिला चिकित्सकों में पहली और दूसरी पाली में डॉ. अनिता अरुण तथा तीसरी पाली में डॉ. रश्मि सीमा अपनी सेवाएं देती रहेंगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए