सिंचाई संकट पर किया सड़क जाम, दिया वोट बहिष्कार का अल्टीमेटम

Updated at : 04 Oct 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
सिंचाई संकट पर किया सड़क जाम, दिया वोट बहिष्कार का अल्टीमेटम

सिंचाई संकट पर किया सड़क जाम, दिया वोट बहिष्कार का अल्टीमेटम

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर, हथिया पाथर, खीरी कोल, लेटावरन, छत्तर, फुल्लीडुमर, माताथान समेत कई गांवों के सैकड़ों किसानों ने शनिवार को लेटावरन-राजवाड़ा पथ पर घंटों जाम कर सरकार व विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. किसानों ने सिंचाई सुविधा नहीं तो वोट नहीं जैसे नारे लगाते हुए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाया. किसानों ने बताया कि वर्ष 2000 में ही विलासी डेम से नहर की खुदाई की गयी थी, लेकिन पिछले 25 वर्षों से इस शाखा नहर में पानी की एक बूंद भी नहीं आयी. किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग के पदाधिकारी से लेकर विधायक व सांसद तक को दर्जनों बार आवेदन देकर गुहार लगाई गयी, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला, समाधान नहीं. गुस्साए किसानों ने ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में फुल्लीडुमर और उत्तरी कोझी पंचायत के किसान सामूहिक रूप से वोट का बहिष्कार करेंगे. उनका साफ कहना है पानी नहीं तो वोट नहीं. वहीं, विलासी डेम सिंचाई विभाग के कार्यपालक व कनिष्ठ अभियंता से संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन दोनों से बात नहीं हो पायी. किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गयी तो आंदोलन और तेज किया जायेगा. इस आंदोलन में मंटु राय, सुरेश राय, दशरथ यादव, पप्पू यादव, वैद्यनाथ यादव, देवेंद्र यादव, रंजन मंडल, श्याम मंडल, राजेंद्र राय, पप्पू ठाकुर, राजू मंगल, सुरेंद्र मंडल, आनंदी मंडल, किशोर यादव, गुनेश्वर यादव, अशोक यादव, बाबूलाल यादव, खीरों राय, राजकिशोर राय, अभिषेक सिंह, रविंद्र सिंह, सुगदेव सिंह, नरेश सिंह, पंकज सिंह, रुपेश कुमार समेत कई किसान शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन