कटोरिया के भुसियातरी मोड़ पर अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, 5 बाराती घायल, सभी देवघर रेफर
ट्रैक्टर से क्षतिग्रस्त कार को निकाला जा रहा बाहर.
Jaipur Road Accident Banka : बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार भुसियातरी मोड़ के समीप सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. इस हादसे में कार सवार पांच बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य चलाकर सभी को देवघर रेफर कराया.
जयपुर (बांका) से लक्ष्मण कुमार मंटु की रिपोर्ट
आपके शहर में
Jaipur Road Accident Banka : बांका जिले के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र के जमदाहा-जयपुर मुख्य सड़क मार्ग पर भुसियातरी मोड़ के समीप एक अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में कार पर सवार पांच बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया है.
भुसियातरी मोड़ पर हुआ हादसा
बुधवार देर रात जयपुर थाना क्षेत्र के भुसियातरी मोड़ के पास कार चालक अचानक वाहन से संतुलन खो बैठा. इसके बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए देवघर भेजा.
दुर्घटनाग्रस्त कार जब्त, जांच में जुटी पुलिस
दुर्घटना की सूचना मिलते ही जयपुर थानाध्यक्ष सुशील राज के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है. साथ ही घायलों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
सामान खरीदने जा रहे थे बाराती
प्राप्त जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव से बारात जयपुर क्षेत्र में आई थी. विवाह समारोह के दौरान कुछ आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए बारातियों का एक दल कार से जयपुर बाजार जा रहा था. इसी दौरान भुसियातरी मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे यह हादसा हो गया.
ये भी पढ़ें : तीन दिशाओं से आये कांवरियों का बौंसी में होता है संगम, एक साथ बाबा बासुकीनाथ धाम की ओर बढ़ते हैं शिवभक्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए