11 सूत्रीय मांगों को ले काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे राजस्व कर्मचारी

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 03 Feb 2026 6:12 PM

विज्ञापन

शंभुगंज के सभी राजस्व कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार से काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज अंचल कार्यालय के सभी राजस्व कर्मचारी बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, संयुक्त संघर्ष मोर्चा पटना के आह्वान पर शंभुगंज के सभी राजस्व कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार से काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं. वहीं बिहार राजस्व कर्मचारी संघ (गोप गुट) के राज्य उपाध्यक्ष हरिनंदन कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि राजस्व कर्मचारी के लंबित मांगों को पूरा नहीं किये जाने एवं नित नये असंवैधानिक फरमान जारी किये जाने के विरुद्ध में यह आंदोलन किया जा रहा हैं. उन्होंने बताया कि हम लोगों का मुख्य मांगे विभाग द्वारा बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, संयुक्त संघर्ष मोर्चा के साथ किये गये समझौता को लागू करने, राजस्व कर्मचारी का ग्रेड पे 1900 लेवल-टू के स्थान पर ग्रेड पे 2800 लेवल-पांच करने, सभी नव नियुक्त राजस्व कर्मचारियों को गृह जिले में पदस्थापना करने, राजस्व कर्मचारी को कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने, हर महीने समय पर रीचार्ज करने, क्षेत्र भ्रमण हेतु ईंधन आपूर्ति सहित बाइक देने, कार्य की अवधि सुबह 10 से शाम पांच का अनुपालन करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं. बताया गया कि अगर हम लोगों की मांग पूरी नहीं की गयी तो अगला कार्यक्रम प्रदेश संघ के निर्णय पर पुनर्विचार किया जायेगा. इस मौके पर राजस्व कर्मचारी बिहार राज्य कर्मचारी संघ (गोप गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनंदन कुमार सिंह, संघ के जिला सचिव लोकेश कुमार, परमानंद कुमार, मनीष कुमार, विश्वजीत कुमार चौहान सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन