राजानगर झुनझुनियां में अजीमोशान जलसा आयोजित, शिक्षा और सामाजिक सुधार का दिया संदेश

Edited by VINOD RAO
Updated:
विज्ञापन

नबी करीम सल्लाहु अलैहसल्लम का इरशाद है कि मुसलमान झुठ नहीं बोल सकता, किसी को धोखा नहीं दे सकता. अगर कोई अपने आप को मुसलमान समझता है, तो उनको झूठ व धोखा से बचना पड़ेगा, तभी वह सच्चा मुस्लमान हो सकता है.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

कटोरिया (बांका).

कटोरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनियाकुरा पंचायत के राजानगर झुनझुनियां गांव में मकतव गौसे आजम कमेटी की ओर से अजीमोशान जलसा का आयोजन किया गया . कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना शमशेर साहब ने की . जलसे में आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए .

प्रसिद्ध शायरों और उलेमाओं ने की शिरकत

जलसे में प्रसिद्ध शायर अजमत रजा भागलपूरी, जुनैद रजा बनारसी, सम्स तबरेज गिरिडीह, शहवाज नूरी कलकतवी, मशहूर खतीब गुलाम जिल्लानी अजहरी (मध्यप्रदेश) तथा पीरे तरीकत सैय्यद शाहिद रजा मिस्वाही केरी शरीफ सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं .

झूठ और धोखा मुसलमान की फितरत नहीं

मशहूर खतीब गुलाम जिल्लानी अजहरी ने अपने संबोधन में कहा कि नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का इरशाद है कि मुसलमान झूठ नहीं बोल सकता और न ही किसी को धोखा दे सकता है . उन्होंने कहा कि यदि कोई स्वयं को सच्चा मुसलमान मानता है तो उसे झूठ और धोखे से दूर रहना होगा .उन्होंने पड़ोसी के अधिकारों पर जोर देते हुए कहा कि समाज के संपन्न लोगों की जिम्मेदारी है कि वे अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों की मदद करें, चाहे वे किसी भी जाति या धर्म के हों .

शिक्षा को बताया विकास का आधार

पीरे तरीकत सैय्यद शाहिद रजा मिस्वाही ने कहा कि मुसलमानों के लिए दीन की तालीम के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा हासिल करना भी बेहद जरूरी है . उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास का मूल आधार है और नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए .

नशामुक्त और दहेजमुक्त समाज बनाने की अपील

जलसे में उपस्थित बुद्धिजीवियों ने लोगों से नशामुक्त आदर्श समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की . उन्होंने कहा कि नशा एक दीमक की तरह है, जो धीरे-धीरे पूरे समाज को खोखला कर देता है . युवाओं से नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त और दहेजमुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया .

मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

मकतव गौसे आजम कमेटी द्वारा प्रथम अजीमोशान इनामी मुकाबला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया . प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया . प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार 786 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 7 हजार 786 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3 हजार 786 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया .

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सदर मुमताज अंसारी, सचिव जमशेद अंसारी, शिक्षक मोहम्मद शाहजहां, सफाद अंसारी, शब्बीर अंसारी, जमाल अंसारी, ओलमा काउंसिल के जिला सचिव मुफ्ती मोहम्मद मुस्तकिम अहमद, अध्यक्ष मुफ्ती कमाल मुस्तफा, पूर्व मुखिया मौलाना अब्बास अंसारी, मौलाना शमसुद्दीन, हाफिज अहमद रजा, मौलाना इनायत, मौलाना इकराम, हाफिज आलमगीर, अब्दुल सत्तार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे .

विज्ञापन
VINOD RAO

लेखक के बारे में

By VINOD RAO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन