बेलहर विधायक ने सदन में साहेबगंज बाजार में बायपास का मुद्दा उठाया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेलहर विधायक मनोज यादव लगातार सदन में अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्या और मुद्दों को रख रहे हैं.

विज्ञापन

बांका. बेलहर विधायक मनोज यादव लगातार सदन में अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्या और मुद्दों को रख रहे हैं. इस कड़ी में उन्होंने सरकार से तारांकित प्रश्न कर साहेबगंज बाजार में बायपास का मुद्दा उठाया. इस बावत पथ निर्माण मंत्री ने जवाब दिया है कि इस पथ का उन्नयन कार्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के तहत स्वीकृत है व कार्य से संबंधित निविदा प्रक्रियाधीन है. साथ ही विधायक ने बेलहर प्रखंड की घोड़बहियार पंचायत अंतर्गत चित्रसेन व तरैया पंचायत के बारा गांव के बीच बदुआ नदी के उपर पुल निर्माण नहीं होने का विषय भी रखा. कहा कि पुल का निर्माण नहीं होने से 10 हजार से अधिक आबादी के जन-जीवन विशेषकर बरसात के समय में काफी प्रतिकूल रूप से प्रभावित होता है. कहा कि सरकार नदी के ऊपर उच्च स्तरीय पुल बनाने का विचार कबतक रखती है. ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री ने उत्तर दिया कि निधि की उपलब्धता, प्राथमिकता व टेक्निकल सुविधा के आधार पर इस पर अग्रेतर कार्रवाई की जा सकेगी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन