जमशेदपुर में मिला श्यामबाजार से लापता प्रीतम

Updated:
विज्ञापन

बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के श्यामबाजार से 16 फरवरी को लापता हुआ 16 वर्षीय छात्र प्रीतम कुमार आखिरकार सुरक्षित मिल गया है

विज्ञापन

बौंसी. बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के श्यामबाजार से 16 फरवरी को लापता हुआ 16 वर्षीय छात्र प्रीतम कुमार आखिरकार सुरक्षित मिल गया है. दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला प्रीतम झारखंड के जमशेदपुर शहर में एक चाय की दुकान पर मिला, पुलिस के अनुसार प्रीतम के जमशेदपुर में होने की सूचना मिलते ही परिजनों को खबर दी गयी. बताया जाता है की छात्र ने वहां से किसी के मोबाइल से घर फोन किया था. बच्चे के पिता बलराम यादव, जो रौतावरन गांव के निवासी हैं, उसे वापस लाने के लिए घर से निकल चुके हैं. परिवार को राहत मिली है कि बच्चा सकुशल है. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि बच्चे को वापस लाए जाने के बाद नियमानुसार उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा. साथ ही उसके लापता होने के पूरे मामले की गहन जांच की जायेगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह किन परिस्थितियों में घर से दूर पहुंचा. दरअसल, 16 फरवरी को प्रीतम के अचानक लापता होने से परिवार और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल था. परिजनों ने उसकी तलाश में हर संभव प्रयास किए और पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी. अब उसके सुरक्षित मिलने से परिवार और इलाके में राहत की सांस ली जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन