पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बेलहर. थाना क्षेत्र के साहबगंज गांव से पुलिस ने एक वारंटी को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी धारो रामदास को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से ही छापेमारी कर गिरफ्तार किया. धारो रामदास के विरुद्ध न्यायालय में चल रहे मामले में काफी दिनों से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था. इसके बाद पुलिस ने उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के साथ पुअनि गौतम कुमार एवं राजेश कुमार तथा पुलिस जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










