सफाई-सुरक्षा एजेंसी को फटकार, फंड व बिजली समस्या पर गंभीर रूप से हुई चर्चा
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

रेफरल अस्पताल बौंसी में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गयी.
विज्ञापन
रेफरल अस्पताल बौंसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक
बौंसी. रेफरल अस्पताल बौंसी में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार ने की. बैठक में अस्पताल की व्यवस्था, फंड की स्थिति, साफ-सफाई, सुरक्षा, बिजली आपूर्ति, एक्सरे, ऑपरेशन व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी और आवश्यक निर्णय लिये गये. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समिति के निर्देशानुसार आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. समिति सदस्यों ने अस्पताल में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जतायी तथा सफाई एजेंसी और सुरक्षा उपलब्ध कराने वाली कंपनी ‘सामंता’ के सुपरवाइजर को कड़ी फटकार लगायी. सदस्यों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगी. बैठक में फंड के स्रोत और उपयोग को लेकर भी चर्चा हुई. सदस्यों ने पारदर्शिता और नियमित लेखा-जोखा प्रस्तुत करने पर जोर दिया. बिजली समस्या प्रमुख मुद्दा रही.भोजन आपूर्ति ठेकेदार की अनुपस्थिति पर मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
बताया गया कि बिजली नहीं रहने पर एक्सरे मशीन बंद रहती है और ऑपरेशन के दौरान कई बार जनरेटर का सहारा लेना पड़ता है. विशेष ट्रांसफार्मर से अन्य कनेक्शन दिए जाने के कारण लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है. संबंधित विभाग से समन्वय कर समाधान करने का निर्देश दिया गया. नये शौचालय में टंकी निर्माण नहीं होने और पाइप सीधे नाले में छोड़ने पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा शीघ्र सुधार का निर्देश दिया गया. भोजन आपूर्ति ठेकेदार की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण मांगने का निर्णय लिया गया. अस्पताल प्रबंधक की कार्यशैली में सुधार की आवश्यकता भी बतायी गयी. एजेंडा के तहत ओपीडी में लाइट, पंखा व एसी की मरम्मत, शेड में बिजली वायरिंग, पैथोलॉजी जांच किट की खरीद, पानी टंकी की मरम्मत या नयी टंकी लगाने तथा बिजली वायरिंग दुरुस्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया. इमरजेंसी सेवा के लिए परिचारिका कक्ष निर्माण का प्रस्ताव पुनः लिया गया. पुराने भवनों के जीर्णोद्धार पर भी विचार किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ उत्तम कुमार, राजेश रंजन, ऋषिकेश सिन्हा, मुकेश कुमार मुकुल, अस्पताल प्रबंधक अमित कुमार, ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट उमाशंकर साह, सदस्य कुंदन भगत, नंददेव दास, रेजिना हेंब्रम, लेखा प्रबंधक श्याम किशोर सहित अन्य मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










