अभिभावक गोष्ठी में बोले प्रधानाचार्य- अभिभावक और विद्यालय की साझेदारी से संवरेंगे बच्चों का भविष्य
गोष्ठी में मौजूद अभिभावक.
Parent Meeting : जगन्नाथ मोदी सरस्वती विद्या मंदिर में हुई अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के शैक्षणिक, नैतिक और सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया. विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से हुई चर्चा में कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए.
Parent Meeting : सुईया बाजार स्थित जगन्नाथ मोदी सरस्वती विद्या मंदिर में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक, नैतिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था. गोष्ठी में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर विद्यालय परिवार के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर विचार-विमर्श किया.
गृहकार्य, अनुशासन और संस्कार पर हुई चर्चा
गोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई, अनुशासन, नियमित उपस्थिति, दैनिक दिनचर्या, संतुलित भोजन, गृहकार्य और अच्छे संस्कार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रधानाचार्य रंजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब विद्यालय और परिवार मिलकर समान जिम्मेदारी निभाएं. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके व्यवहार, समय-पालन और दिनचर्या पर भी नियमित ध्यान देने की अपील की.
घर पर भी पढ़ाई की निगरानी जरूरी
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की स्थानीय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव ने की. उन्होंने कहा कि विद्यालय में दी जाने वाली शिक्षा तभी प्रभावी होगी, जब अभिभावक घर पर भी बच्चों के गृहकार्य, अध्ययन और दैनिक गतिविधियों की नियमित निगरानी करेंगे. उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से दूर रखने तथा घर में सकारात्मक और अध्ययन अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया.
अभिभावकों ने साझा किए अपने सुझाव
गोष्ठी में अभिभावकों ने भी खुलकर अपने विचार रखे. उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासनात्मक व्यवस्था की सराहना करते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित हुआ, जिससे बच्चों के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए.
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य रोहित कुमार मंडल, सुरेंद्र कुमार यादव, रोहित कुमार यादव, खुशबू कुमारी, सोनी मिश्रा सहित विद्यालय के भैया-बहन एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे. कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए