निक्षय मित्र के सहयोग से 13 टीवी मरीजों के बीच वितरण किया गया पोषाहार

Author Abhay kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

पोषाहार का वितरण करते निक्षय मित्र | Prabhat Khabar Network

बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 13 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया। निक्षय मित्रों ने ली जिम्मेदारी।

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 13 टीबी मरीजों के बीच निक्षय पोषण योजना के माध्यम से पौष्टिक पोषाहार का वितरण किया गया. इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के चिन्हित कुल 46 टीबी मरीजों में से 13 मरीजों को अस्पताल परिसर में बुलाया गया. उन्हें टीबी की बीमारी से निजात पाने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं तथा विशेष रूप से खान-पान में पौष्टिक आहार शामिल करने के संबंध में बताया गया. 55 लोग बने निक्षय मित्र, मरीजों को लिया गोद पोषाहार वितरण के लिए प्रखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य 55 लोगों को निक्षय मित्र बनाया गया है. इन्हीं के द्वारा एक-एक हजार रुपये की दी गई सहयोग राशि से टीबी मरीजों के बीच आवश्यक पोषाहार का वितरण किया गया. इस मौके पर आज निक्षय मित्र के रूप में अंचलाधिकारी शशिकांत शुक्ला, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. राय बहादुर, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. प्रीति राज, डॉ. सूफी बेगम, डॉ. खेमानी गोपाल राम, डॉ. कुमारी आकांक्षा, डॉ. संजय कुमार सिंह के अलावा सीएचओ मोहम्मद सरवर, जो महादेव गोरख, राहुल रजवानिया और सौरभ कुमार को बनाया गया है. टीबी मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प सभी निक्षय मित्रों ने एक-एक टीबी मरीज को गोद लेकर उसके पोषाहार का जिम्मा उठाया तथा एक स्वर से संकल्प लिया कि टीबी को बेलहर और पूरे भारत से मुक्त करना है. वितरित पोषाहार के रूप में चावल, आटा, दाल, सब्जी, तेल और अंडा आदि पौष्टिक सामग्रियां दी गईं.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन