नवविवाहिता ने खाया जहर, रेफर

Updated:
विज्ञापन
नवविवाहिता ने खाया जहर, रेफर

दस दिन पूर्व ही महिला अपने मायके से ससुराल सतघरा गांव आई थी.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के भिखनपुर पंचायत अंतर्गत सतघरा गांव में घरेलू विवाद से तंग आकर एक नवविवाहिता ने जहर खा लिया. गंभीर स्थिति में परिजनों ने आनन-फानन में गांव के आशा देवी पति संतोष साह को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ दिवाकर सिंह ने महिला का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि छह माह पूर्व महिला का विवाह सतघरा गांव निवासी संतोष साह के साथ हुई थी. दस दिन पूर्व ही महिला अपने मायके से ससुराल सतघरा गांव आई थी. गुरुवार की सुबह महिला को उनके पति ने मेढ़ियानाथ मेला जाने की बात कही. जिस पर महिला ने इंकार कर दिया. थोड़ी देर के बाद भोजन बनाने को लेकर महिला व उनके पति के बीच कहासुनी हो गई. जिस गुस्से में आकर महिला अपने कमरे में चली गयी और थोड़ी देर के बाद महिला उल्टी करने लगी. पूछताछ के दौरान महिला ने कीटनाशक दवा खा लेने की बात बतायी. वहीं महिला की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन