चिराग पासवान से मिले नीरज पासवान, संगठन मजबूती और बिहार की भावी रणनीति पर हुई चर्चा
फोटो- केंद्रीय मंत्री से मिलते नीरज पासवान | Prabhat Khabar Network
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव नीरज पासवान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की. इस दौरान बांका और बिहार में पार्टी की भूमिका, संगठन को मजबूत करने और 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विजन को आगे बढ़ाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई.
Banka News: बांका. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव व धोरैया विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता नीरज पासवान ने दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की. पंचशील भवन में हुई मुलाकात के दौरान नीरज पासवान ने चिराग पासवान को अपने गृह जिले बांका में स्थित पवित्र मंदाराचल पर्वत की तस्वीरें तथा भागलपुर का अंगवस्त्र भेंट किया. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया.
आपके शहर में
बांका और बिहार की राजनीतिक भूमिका पर चर्चा
मुलाकात के दौरान बांका सहित पूरे बिहार में पार्टी की आगामी भूमिका, संगठन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा हुई. नीरज पासवान ने पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई.
2015 के संकल्प को आज भी निभाने का दावा
नीरज पासवान ने कहा कि वर्ष 2015 में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के समक्ष जो संकल्प लिया था, वह आज भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कायम है. उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने का अवसर नहीं मिला, लेकिन पार्टी और अपने नेता के प्रति उनकी आस्था और निष्ठा में कोई कमी नहीं आई है.
पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की बात
उन्होंने कहा कि भविष्य में पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और पार्टी की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी.
'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विजन को आगे बढ़ाने की बात
नीरज पासवान ने कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के विजन को साकार करने के लिए वे पूरी ताकत के साथ कार्य करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण, संगठन की मजबूती और नेतृत्व में विश्वास ही उनका मुख्य संकल्प है.
मंदार की तस्वीर और अंगवस्त्र किया भेंट
मुलाकात के दौरान नीरज पासवान ने चिराग पासवान को मंदाराचल पर्वत की तस्वीरें और भागलपुर का अंगवस्त्र भेंट किया. उन्होंने कहा कि मंदार बांका की पहचान और धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए