ePaper

नगर परिषद ने खरीदा स्काई लिफ्ट, मिलेगी कई सुविधा

Updated at : 29 Nov 2024 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
नगर परिषद ने खरीदा स्काई लिफ्ट, मिलेगी कई सुविधा

नगर परिषद सभी जरुरी संसाधन से लैस हो रहा है. इस कड़ी में नयी स्काई लिफ्ट वाहन की खरीद की गयी है. इसकी लागत करीब 20 लाख के आसपास है.

विज्ञापन

बांका. नगर परिषद सभी जरुरी संसाधन से लैस हो रहा है. इस कड़ी में नयी स्काई लिफ्ट वाहन की खरीद की गयी है. इसकी लागत करीब 20 लाख के आसपास है. स्काई लिफ्ट एक वाहन पर अधिष्ठापित है. इसके आने से अब ऊंचे स्थान पर भी आसानी से पहुंच हो जायेगी. बिजली तार की मरम्मती, लाइटिंग संबंधित कार्य, बल्ब बदलने आदि बिजली से संबंधित कार्य अब आसानी से किये जा सकेंगे. ज्ञात हो कि अक्सर यहां तार, बल्ब आदि बदलने की आवश्यकता पड़ती रहती है. संसाधन के अभाव में लंबे दिनों तक सड़क व गलियां को अंधेरे में रह जाते हैं. लेकिन, स्काई लिफ्ट के जरीये करीब 40-50 फीट के दूरी पर आसानी से पहुंचा जा सकता है. इसके अलावा पेड़ की छंटाई, होर्डिंग, बोर्ड आदि लगाने में भी इससे मदद ली जायेगी. नगर परिषद में ऊंची-उंची-ऊंची बिल्डिंग भी बन रही है. कभी-कभी इमरजेंसी में भी इसका उपयोग किया जा सकता है. प्रशासनिक सहयोग में भी इसकी भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है.

आम लोग भी ला सकते हैं उपयोग में

स्काई लिफ्ट अभी नगर परिषद के विभिन्न कार्यों में उपयोग किया जायेगा. परंतु आने वाले समय में इसे आम लोग भी नियमानुसार उपयोग में ला सकते हैं. इसके लिए उन्हें तय शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा. हालांकि, भाड़े पर स्काई लिफ्ट लगाना है या नहीं इसका निर्णय बोर्ड की बैठक में की जायेगी. तत्काल इसे नगर परिषद अपने निजी कार्यों में ही उपयोग करेगा.

कहते हैं अधिकारी

नगर परिषद में स्काई लिफ्ट की आवश्यकता थी. इसकी खरीद हुई है. इसका विभिन्न कार्यों में उपयोग किया जायेगा. आम लोगों को किराये पर उपलब्ध कराने का निर्णय बोर्ड की बैठक में ली जायेगी. बोर्ड से पारित निर्णय के बाद ही इसपर कुछ कहा जा सकता है.

सुमित्रा नंदन, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बांकाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन