ट्यूशन से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, थाना में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक के द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक के द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पीड़ित नाबालिग छात्रा ने बताया कि वह आठवीं कक्षा में पढ़ती है. बुधवार को वह पड़ोस के गांव से ट्यूशन पढ़कर अपने घर वापस आ रही थी. तभी बगीचे में रोहित कुमार सिंह ने उनका रास्ता रोक लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगा. मोबाइल नंबर देने से मना किया तो रोहित ने गलत नीयत से छेड़खानी करते हुए मुंह में दुपट्टा डाल कर जमीन पर पटक दिया. तभी कुछ ग्रामीण आ गये तो रोहित छोड़कर फरार हो गया. मामले को लेकर पीड़ित छात्रा अपनी मां के साथ थाना पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. पुलिस ने बताया है कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन