ePaper

यज्ञ देखने गये युवक के साथ मारपीट, पैसे छीनने का आरोप

Updated at : 28 Feb 2026 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
यज्ञ देखने गये युवक के साथ मारपीट, पैसे छीनने का आरोप

शंभुगंज थाना क्षेत्र के रामपुर दाढ़ी गांव के एक युवक के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और रुपये छीनने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के रामपुर दाढ़ी गांव के एक युवक के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और रुपये छीनने का मामला सामने आया है. जख्मी युवक छोटू कुमार, पिता सुधीर कुमार वर्मा, ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित के अनुसार, वह शुक्रवार देर शाम रुदपैय गांव में चल रहे महारुद्र यज्ञ देखने गया था. झूला स्थल के पास पहले से मौजूद राजा रजक उर्फ बिट्टू कुमार उर्फ अमरजीत कुमार, ग्राम रामपुर दाढ़ी, ने तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे घेर लिया. आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडें से मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया और वह मौके पर घायल होकर गिर पड़ा. छोटू कुमार ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे तीन हजार रुपये भी निकाल लिये गये. साथ ही दोबारा इलाके में दिखने पर जान से मारने की धमकी दी गयी. घटना के बाद वह घायल अवस्था में शंभुगंज थाना पहुंचा, जहां से पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए उसे सीएचसी शंभुगंज भेजा. चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया. पीड़ित ने राजा रजक उर्फ बिट्टू कुमार उर्फ अमरजीत कुमार सहित तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. उसने बताया कि कुछ दिन पहले गांव में हुए अष्टयाम के दौरान विवाद हुआ था. आरोपी पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन