मानसिक तनाव में व्यक्ति ने अपने गले में फंदा लगाकर दी जान

Updated:
विज्ञापन
मानसिक तनाव में व्यक्ति ने अपने गले में फंदा लगाकर दी जान

शहर के वार्ड नौ में किरायेदार ने मानसिक तनाव से तंग आकर अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

झारखंड राज्य के गोड्डा जिले का निवासी था धनंजय

अमरपुर में किराए के मकान में रहकर करता था कपड़े की फेरी

अमरपुर. शहर के वार्ड नौ में किरायेदार ने मानसिक तनाव से तंग आकर अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान झारखंड राज्य के गोड्डा जिलांतर्गत बनियाडीह निवासी धनंजय मंडल (50) के रूप में हुई. मामले को लेकर मकान मालिक महेश साह ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन पर बने कमरों को किराये पर लगा रखा है, जिसमें कुछ किरायेदार वर्षों से रहते आ रहे हैं. रोजाना की भांति वह शनिवार की सुबह अपने जमीन पर बने कमरों की देखरेख करने आया तो देखा कि किरायेदार धनंजय मंडल का दरवाजा लगा हुआ है. जब दरवाजा खोला तो देखा किरायेदार अपने गले में फंदा डालकर झूला हुआ है. उन्होंने तत्काल मामले की सूचना थाने में दी. सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक रामाशंकर सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार दल बल के साथ साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी एफएसएल टीम को दी. सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की बारिकी से जांच की. सूचना पर पहुंचे उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू साह ने बताया कि मृतक करीब एक वर्षों से उनके चाचा महेश साह के मकान में किराये पर रहता था. मृतक कपड़े का फेरी करता था. वार्ड पार्षद ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देते हुए अविलंब अमरपुर आने की बात कही. घटना स्थल पर मौजूद अन्य किरायेदारों ने बताया कि मृतक 2006 से अपने परिवार से दूर रह रहा था. गत शुक्रवार की रात मृतक ने अपने परिजनों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के परिजन ने उन्हें दुत्कार दिया, जिस कारण मृतक मानसिक तनाव में आ गया था. किरायेदारों ने बताया कि पता नहीं किस कारणों से व्यक्ति ने इतना बड़ा कदम उठा लिया. उधर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मृतक परिजनों को दे दी गयी है. प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है. परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलवक्त शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन