बच्चों ने स्वच्छता विषय पर सुंदर व मनमोहक चित्र बनाये

Updated:
विज्ञापन

ग्लोबल हैंड वाश डे के अवसर पर बुधवार को स्वस्थ इंडिया प्लान व इंडिया स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैजपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

ग्लोबल हैंड वाश डे पर सैजपुर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित बांका. ग्लोबल हैंड वाश डे के अवसर पर बुधवार को स्वस्थ इंडिया प्लान व इंडिया स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैजपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों के बीच चित्रकला, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों के द्वारा स्वच्छता विषय पर आधारित सुंदर व मनमोहक चित्र बनाया गया. मौके पर डीआइओ डाॅ सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि हर साल 15 अक्तूबर को लोगों को स्वास्थ्य के लिए हाथ की स्वच्छता के महत्व के बारे में याद दिलाने के लिए ग्लोबल हैंडवाश डे मनाया जाता है. खाना से पूर्व हाथों की साफ सफाई जरूरी है. इससे विभिन्न प्रकार के संक्रमण रोगों पर अंकुश लगता है. इस मौके पर डा. सुमन रजक, डा. स्वरूप दत्त व प्रधानाध्यापक शंकर हरिजन, अमित रंजन, अभिषेक किशोर, शंभु कुमार सिंह सहित समन्वयक चंद्रकांत भारती, राजीव कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन