''डायन'' बताकर महिला को जहर पिलाने का आरोप, नामजद अब भी फरार

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन :गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

बिहार के बौंसी में महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने और जहर पिलाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सात अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बौंसी. बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के कोदराडीह गांव में एक महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने और जहर पिलाकर जान लेने की कोशिश के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हालांकि, इस सनसनीखेज मामले के सात अन्य नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पीड़िता शोभा देवी (पति- प्रदीप मंडल) ने 2 जुलाई को थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया कि 25 जून को गांव के अकलू उर्फ नकुल मंडल समेत आठ लोगों ने उन्हें डायन कहकर अपमानित किया. विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और मोबाइल फोन, 1,500 रुपये तथा गले की सिकड़ी छीन ली. इसके बाद गांव में उन्हें लगातार डायन कहकर बदनाम किया गया. पंचायत बुलाकर पूरे परिवार को घेरा, जबरन पिलाया जहर महिला का आरोप है कि 28 जून को जब उनके पति बाहर से लौटे और इस घटना का विरोध किया, तो आरोपियों ने पंचायत बुलाकर पूरे परिवार को घेर लिया. इस दौरान उनके साथ, उनकी मां प्रतिमा देवी और पति के साथ भी मारपीट की गई. पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन्हें और उनकी मां को जबरन जहर पिला दिया, जिससे दोनों अचेत हो गईं. बाद में परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बांका सदर अस्पताल रेफर किया गया था. कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज, फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न सुसंगत धाराओं तथा डायन प्रताड़ना निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन