रजौन में बारिश के बीच खेतों में गिरा ठनका, तीन महिलाओं समेत चार किसान झुलसे, सभी मायागंज अस्पताल रेफर

Updated:
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल ले जाते परिजन. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Banka Lightning Strike : रजौन प्रखंड के तीन गांवों में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी खेतों में धान रोपाई का कार्य कर रहे थे. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Banka Lightning Strike : बांका जिले के रजौन प्रखंड क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में रविवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायल उस समय खेतों में खेती-बाड़ी और धान रोपाई के कार्य में जुटे थे. हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. सभी घायलों को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

खेती के दौरान गिरी आकाशीय बिजली

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया. तेज बारिश और गर्जना के बीच अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में खेतों में काम कर रहे किसान आ गए.

तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल

वज्रपात की घटना में सिमरौधा गांव निवासी आनंद मंडल की 45 वर्षीय पत्नी रीना देवी, किशन शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी कल्पना देवी, मुरादपुर गांव निवासी इंदेश्वरी प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी रीता देवी तथा रजौन के मोरामा गांव निवासी अवध नारायण सिंह के 58 वर्षीय पुत्र दिनेश प्रसाद सिंह घायल हो गए.

धान रोपाई के दौरान हुआ हादसा

बताया गया कि सभी लोग बहियार में खेती का कार्य कर रहे थे. दिनेश प्रसाद सिंह बनगांव स्थित अपने खेत में धान रोपाई का कार्य कराने पहुंचे थे. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से सभी झुलस गए.

मायागंज अस्पताल किया गया रेफर

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के बाद ग्रामीणों से खराब मौसम के दौरान खेतों और खुले स्थानों में जाने से बचने की अपील की गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन