बिजली-पानी की किल्लत से जूझ रहा लौगांय विद्यालय, प्रधान शिक्षिका ने बीडीओ से लगायी गुहार
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड की बटसार पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय लौगांय में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है
विज्ञापन
धोरैया.
प्रखंड की बटसार पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय लौगांय में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. बिजली और पानी की समस्या से त्रस्त होकर विद्यालय की प्रधान शिक्षिका नीतू सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार को आवेदन देकर समाधान की मांग की है. प्रधान शिक्षिका ने बताया कि विद्यालय में बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण गर्मी में बच्चों को पढ़ना दूभर हो गया है. चापाकल खराब होने से पेयजल का संकट खड़ा हो गया है. वर्तमान में एमडीएम का संचालन पूरी तरह नल-जल योजना के भरोसे है, जिसकी अनियमितता से बच्चों को प्यासा रहना पड़ता है. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी विभाग को सूचित किया गया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. शिक्षिका ने बीडीओ से जल्द से जल्द इन समस्याओं के निष्पादन की अपील की है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन