टाईटल शूट वाली विवादित जमीन की जुताई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाओं समेत छह लोग हुए घायल

Edited by VINOD RAO
Updated:
विज्ञापन

लाठी-डंडे से हुई मारपीट कांड में दो महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी घायलों कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका), दीपक चौधरी की रिपोर्ट. सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया गांव में सोमवार को विवादित जमीन की जुताई करने और दूसरे पक्ष द्वारा रोकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. लाठी-डंडे से हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया. एक पक्ष के तीन लोग घायल डुमरिया गांव में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष से पिता-पुत्री समेत तीन लोग घायल हुए हैं. इसमें चुड़का चौड़ांय (60 वर्ष), उसकी पुत्री उर्मिला कुमारी (22 वर्ष) और मुकेश चौड़ांय की पत्नी धनी बेसरा गंभीर रूप से जख्मी हुईं. दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल वहीं दूसरे पक्ष से पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हुए हैं. इनमें डुमरिया गांव निवासी शंकर मरांडी (50 वर्ष), उसका पुत्र फंटुश मरांडी (18 वर्ष) और स्व. सुखु मरांडी का पुत्र लक्ष्मण मरांडी (47 वर्ष) शामिल हैं. कोर्ट में चल रहा है टाइटल सूट जानकारी के अनुसार, डुमरिया गांव की विवादित जमीन पर मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों के बीच बांका कोर्ट में टाइटल सूट का मुकदमा चल रहा है. इसी बीच एक पक्ष के शंकर मरांडी हल-बैल लेकर जमीन की जुताई करने पहुंचे, जिसका दूसरे पक्ष द्वारा विरोध किया गया. इसके बाद गाली-गलौज और विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों ने दिया आवेदन मारपीट की इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने सुईया थाना में अलग-अलग लिखित आवेदन दिया है. दोनों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है. सुईया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
VINOD RAO

लेखक के बारे में

By VINOD RAO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन