कायाकल्प की टीम ने कटोरिया रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

कायाकल्प की टीम ने कटोरिया रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन

अस्पताल के आउट-डोर, इनडोर, प्रसव कक्ष, वार्ड, ओटी आदि का लिया जायजा कटोरिया. कायाकल्प कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय दो सदस्यीय मूल्यांकन टीम ने सोमवार को रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया. उक्त टीम में एसपीएम डाॅ शालिनी व एसेसर निर्मल कुमार शामिल थे. टीम ने रेफरल अस्पताल कैंपस में साफ-सफाई व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, प्रसव कक्ष, ओपीडी, इनडोर, इमरजेंसी, महिला वार्ड, जेनरल वार्ड, शौचालय, पेयजल सुविधा, दवा वितरण काउंटर, टीकाकरण कक्ष, एक्स-रे रूम, प्रयोगशाला, पंजियों के संधारण आदि का निरीक्षण करते हुए अस्पताल में मरीजों को मिल रही सेवाओं व सुविधाओं का आकलन किया. कायाकल्प टीम के सदस्यों ने गुणवत्ता सुधार को लेकर कई आवश्यक सुझाव भी दिए. अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर नियमित रूप से माॅनिटरिंग व कर्मियों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार, डा मुकेश कुमार, डा रूबी सिंह, डा अरूणिमा, हेल्थ मैनेजर अमरेश कुमार, एएनएम प्रीति कुमारी, स्नेहलता, प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन