कटोरिया विधायक ने प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक

Updated:
विज्ञापन

कटोरिया विधायक ने प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक

विज्ञापन

सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की ली अद्यतन जानकारी कटोरिया. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को कटोरिया विधायक डा. निक्की हैंब्रम ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. विधायक ने बैठक में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों से बारी-बारी से सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित अद्यतन जानकारी ली. अंचल कार्यालय द्वारा दाखिल-खारिज सहित अन्य कार्यों की धीमी रफ्तार पर विधायक ने सख्त हिदायत दी. साथ ही लंबित पड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दी. लकरामा पंचायत में स्कूल भवन निर्माण के गड्ढे में बच्चे की मौत पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई गई. लकरामा व दामोदरा पंचायत सरकार भवन निर्माण में स्थानीय लोगों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर बीडीओ व सीओ को जांच का निर्देश दिया गया. वहीं बाल विकास पदाधिकारी, शिक्षा अधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, सांख्यिकी पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, थानाध्यक्ष से जानकारी ली. इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सौरभ, सीओ पुष्पा कुमारी, बीपीआरओ अविनाश कुमार, सीडीपीओ वंदना दास, एमओ संदीप कुमार, बीसी सावन भारती सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन