झखरा गांव में कलश शोभायात्रा भागवत कथा शुरू
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के झखरा गांव में रविवार को श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी
विज्ञापन
शंभुगंज.
शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के झखरा गांव में रविवार को श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा में शामिल सैकड़ों से ज्यादा पुरुष-महिलाएं डीजे पर झूमते नाचते शंभुगंज बाजार पहुंचे. यहां शंभुगंज बाजार के वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर स्थित चंद्रकूप से विधि विधान के साथ कलश में जल भरा. फिर सभी श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर हर-हर महादेव, जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए कथास्थल पर पहुंचे. शोभायात्रा शंभुगंज बाजार का भ्रमण करते हुए झखरा नहर मोड़ पर हनुमान मंदिर के समीप कथा स्थल पहुंचे. यहां पंडित अतुल द्विवेदी महाराज और आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित किया गया. इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से माहौल भक्तिमय बन गया. कथा के प्रथम दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक अतुल महाराज ने भागवत कथा के महत्व को विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि कथा श्रवण मात्र से मानव के पाप, ताप और संताप दूर हो जाता हैं. आयोजन की सफलता में झखरा के सभी ग्रामीण सक्रिय हैं. झखरा गांव के अलावा चौतरा, पकरिया, रुदपैय इत्यादि गांव में ज्ञान की गंगा बह रही हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन