भूमि विवाद के निष्पादन को ले लगा जनता दरबार, आये छह मामले
बहुउद्देश्यीय सभागार धोरैया में शनिवार को भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया.
धोरैया. बहुउद्देश्यीय सभागार धोरैया में शनिवार को भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह तथा धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार की उपस्थिति में आयोजित जनता दरबार में कुल छह आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से धोरैया थाना क्षेत्र से दो तथा धनकुंड थाना क्षेत्र से चार आवेदन प्राप्त हुए. सीओ ने बताया कि पूर्व के जनता दरबार में प्राप्त धोरैया एवं धनकुंड थाना क्षेत्र के कुल पांच मामलों का मौके पर ही निबटारा कर दिया गया. सीओ ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद सुनवाई करते हुए मामलों का निष्पादन किया जाता है. मौके पर धनकुंड थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए