एसकेपी में जेल अधीक्षक ने किया ब्लड ग्रुप पुस्तक का विमोचन

Updated:
विज्ञापन

एसकेपी विद्या विहार राजपुर प्लस टू आवासीय विद्यालय बांका में जेल अधीक्षक आशीष रंजन ने लेखक डॉ प्रवीण कुमार प्रणव की पुस्तक ब्लड ग्रुप का विमोचन शनिवार को किया.

विज्ञापन

बांका. एसकेपी विद्या विहार राजपुर प्लस टू आवासीय विद्यालय बांका में जेल अधीक्षक आशीष रंजन ने लेखक डॉ प्रवीण कुमार प्रणव की पुस्तक ब्लड ग्रुप का विमोचन शनिवार को किया. मौके पर जेल अधीक्षक ने कहा कि छात्रों को सामने देखकर उन्हें उनका छात्र जीवन याद आ गया. अपने छात्र जीवन की कहानी सुनाते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए उपयोगी संदेश दिया. कहा कि यह पुस्तक छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है. लेखक डॉ प्रणव के संदर्भ में कहा कि यह अपने छात्र जीवन से ही पेड़-पौधों के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते रहे हैं. इस पुस्तक में ब्लड से संबंधित सभी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी लिखी गयी हैं. उन्होंने विद्यालय के छात्रों को धैर्य और संयम देखकर धन्यवाद दिया. साथ ही यहां की शैक्षणिक वातावरण व्यवस्था गुरुकुल जैसी बतायी. यहां की हरियाली पर्यावरण को देखकर भी काफी प्रभावित हुए. प्राचार्य मानस पाठक ने अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया. कैलाश कुमार झा ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. संगीत शिक्षक अरुण सिंह ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. इस मौके पर शिक्षक प्रभाकर सिंह, मीता सिंह, ममता सिंह, आशीष झा, मनोज कुमार सिन्हा, मनोज झा, एचएन सिंह, भरत नाट्यम, राकेश झा, पंकज बिहारी, बीके सिंह, उदय रावत, अंजन झा, दिलीप सिंह, उल्लास दास, आदित्य कुमार सिंह, रामानुज, सूरज सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन