बौंसी रेफरल अस्पताल की बदहाल स्थिति का मुद्दा सदन में उठा, तत्काल सुधार की मांग

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 17 Feb 2026 8:02 PM

विज्ञापन

कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के बौंसी प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में व्याप्त चिकित्सकीय अव्यवस्थाओं का मुद्दा मंगलवार को विधानसभा में जोरशोर से उठाया गया.

विज्ञापन

बौंसी. कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के बौंसी प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में व्याप्त चिकित्सकीय अव्यवस्थाओं का मुद्दा मंगलवार को विधानसभा में जोरशोर से उठाया गया. कटोरिया के विधायक पूरनलाल टुडू ने सदन में अस्पताल की दयनीय स्थिति को रखते हुए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल चिकित्सकों एवं आवश्यक संसाधनों की नियुक्ति की मांग की. विधायक ने सदन को अवगत कराया कि बौंसी रेफरल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा बेहोशी विशेषज्ञ जैसे महत्वपूर्ण पद पूरी तरह रिक्त हैं. वर्तमान में मात्र 4-5 सामान्य चिकित्सकों के भरोसे पूरा अस्पताल संचालित हो रहा है. इस कारण 24×7 स्वास्थ्य सेवा, इमरजेंसी उपचार और गंभीर मरीजों की समुचित देखभाल संभव नहीं हो पा रही है. अस्पताल के प्रसूति कक्ष की स्थिति और भी चिंताजनक है. सुचारू संचालन के लिए कम से कम 23 जीएनएम की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में मात्र चार जीएनएम कार्यरत हैं. विधायक ने सदन में स्पष्ट तौर पर कहा कि स्टाफ की कमी के कारण अस्पताल की व्यवस्था चलाने के लिए क्षेत्र की एएनएम से कार्य लिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं. विधायक के द्वारा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन और आइसीयू की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की. मंगलवार को विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए विधायक ने कहा कि बौंसी एवं आसपास के हजारों ग्रामीणों का जीवन इस अस्पताल पर निर्भर है. उन्होंने सरकार से अविलंब विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, नर्सिंग स्टाफ की बहाली, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की मांग की.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन