नगर परिषद बांका में ऑनलाइन कटेगा होल्डिंग टैक्स

Updated:
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के मुताबिक, विभागीय स्तर से वेबसाइट एक्टिव कर दिया गया है. संबंधित एजेंसी इसका ट्रायल कर रही है.

विज्ञापन

– अगले माह से आम जनता की सेवा के लिए यह सेवा कराया जायेगा उपलब्ध फोटो- खबर से संबंधित लोगो लगा देंगे…

बांका. नगर परिषद बांका के निवासियों के लिए सुविधा जनक पहल शुरु हो गयी है. दरअसल, अब होल्डिंग टैक्स ऑनलाइन जमा कराया जा सकेगा. इसके लिए नगर परिषद की ओर से सारी तैयारी पूरी की जा रही है. संभवत: मार्च के पहले सप्ताह में यह सुविधा आमजन के लिए उपलब्ध हो जायेगा. विभागीय जानकारी के मुताबिक, विभागीय स्तर से वेबसाइट एक्टिव कर दिया गया है. संबंधित एजेंसी इसका ट्रायल कर रही है. नगर परिषद बांका के नाम से एक वेबसाइट तैयार किया गया है. जब वेबसाइट पूरी तरह सक्रिय हो जायेगा, तब वेबसाइट की पूरी जानकारी नगर परिषद बांका की ओर से दी जायेगी.

होल्डिंग कायम वाले का जमा होगा टैक्स

वेबसाइट पर रैयत को भूमि से संबंधित सभी जानकारी देनी होगी. साथ ही स्वघोषणा पत्र के जरिये इसे सत्यापित भी करना होगा. इसके बाद वेबसाइट पर मांगे जाने वाले सभी जानकारी को प्रवृष्ट करते हुए होल्डिंग टैक्स की राशि ऑनलाइन भुगतान होगा. साथ ही ऑटोमेटिक रसीद भी निर्गत हो जायेगा.

31 मार्च तक होल्डिंग ब्याज मुक्त होगा जमा

नगर परिषद बांका की ओर से विगत कई माह से अभियान चलाकर बकाया होल्डिंग टैक्स वसूल किया जा रहा है. 31 मार्च तक रैयत ब्याज में छूट के साथ होल्डिंग टैक्स जमा करा पाएंगे. इसके बाद यह छूट बंद कर दी जायेगी. 31 मार्च के बाद ब्याज व अन्य शुल्क के साथ होल्डिंग टैक्स की समतुल्य राशि जमा करना होगा.

————————–

कहते हैं अधिकारी

नगर परिषद बांका के नागरिकों को अब ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा प्रदान की जायेगी. मार्च में वेबसाइट को नगरवासियों के लिए उपलब्ध करा दिया जायेगा. अभी एजेंसी स्तर पर इसका परीक्षण किया जा रहा है.

सुमित्रा नंदन, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बांका.B

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन