शराब के साथ तीन, तो पीने के आरोप में आधा दर्जन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्पाद टीम ने शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. जबकि शराब पीने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

बांका. उत्पाद टीम ने शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. जबकि शराब पीने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. अमरपुर थाना अंतर्गत बालिकित्ता नहर के समीप से बाइक के साथ 64.800 लीटर शराब जब्त की. वहीं धोरैया हटिया के समीप से 375 ग्राम शराब के साथ अभियुक्त पीरपैंती टपुआ निवासी दीनानाथ पासवान को गिरफ्तार किया गया. साथ ही बौंसी थाना अंतर्गत मंदार हिल के समीप 01 लीटर शराब के साथ जमताड़ा नगरी निवासी उज्जल रविदास को गिरफ्तार किया गया. जबकि कटोरिया थाना अंतर्गत रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से 01 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ कटोरिया रेलवे लाइन कॉलोनी निवासी विपिन सिंह को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद सभी अभियुक्त को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन