समाज सुधारक के प्रतीक थे संतों के संत गुरु रविदासजी महाराज

Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 01 Feb 2026 7:18 PM

विज्ञापन

आनंदपुर थाना अंतर्गत कड़वामारण गांव स्थित ज्ञान भवन परिसर में रविवार को संत रविदासजी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी.

विज्ञापन

माघी पूर्णिमा के मौके पर धूमधाम से मनायी गयी 649वीं जयंती

कटोरिया. आनंदपुर थाना अंतर्गत कड़वामारण गांव स्थित ज्ञान भवन परिसर में रविवार को संत रविदासजी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. समाजसेविका सुनीता देवी के नेतृत्व में संतों के संत गुरु रविदास की जयंती पर सावित्री बाई माता समिति के बैनर तले विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ. इस क्रम में संतों की अमृत वाणी व समाज सुधारकों के जीवन संघर्ष पर विस्तृत चर्चा हुई. दलित मुक्ति मिशन के अध्यक्ष सह निदेशक महेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि गुरु रविदास समाज सुधारक के प्रतीक थे, वे महान संत, कवि व समाज सुधारक थे. जिन्होंने अपने जीवन को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करने में बिताया. उन्होंने जाति प्रथा, छुआछूत व अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाई और लोगों को एकता व समानता का संदेश दिया. उन्होंने अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य के लिए संघर्ष करते रहे. उन्होंने लोगों को शिक्षा दी कि मनुष्य का मूल्य उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से होता है. कार्यक्रम में रूबी कुमारी, रंजू देवी, रीना देवी, रेणू कुमारी, जगत लाल, सुरेंद्र दास आदि लोगों ने अहम भूमिका निभायी.

संत रविदास ने लोगों को दी जीवन की सही सीख

कटोरिया प्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत बीचकौड़ी गांव में रविवार को माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर जाने-माने संत व समाज को सही दिशा दिखाने वाले गुरु रविदासजी की 649वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस पावन मौके पर जीवन की सही सीख देने वाले संत रविदासजी की तस्वीर पर उपस्थित लोगों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर समाजसेवी राजकुमार दास, लीलो दास, राजेंद्र दास, अमोद दास, नुनेशवर दास, विजय दास, पप्पू दास, ईश्वर घोलटन दास, मुकेश कुमार दास, राजेश दास, कैलू दास, मनोज दास, योगेंद्र दास, सूरज कुमार, भोला दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन