मनियां पैक्स से गोपाल यादव हुए निर्विरोध निर्वाचित, मना जश्न

Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 06 Feb 2026 9:17 PM

विज्ञापन

कटोरिया के मनियां पैक्स से अध्यक्ष पद पर गोपाल यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए.

विज्ञापन

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने दिया निर्वाचन प्रमाण-पत्र

कटोरिया. कटोरिया के मनियां पैक्स से अध्यक्ष पद पर गोपाल यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए. यहां प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के भी सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. शुक्रवार को प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के उपरांत समर्थकों ने खूब जश्न मनाया. निर्विरोध निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष व प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों को माला पहनाने के उपरांत गुलाल भी लगाया. साथ ही उन्हें बधाई भी दी. विदित हो कि मनिया पैक्स से अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था. लेकिन एक प्रत्याशी इंद्रदेव यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया था. जिससे गोपाल यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए. वहीं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए भी सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. निर्वाचित सदस्यों में नागेश्वर यादव, सितावी, राजू यादव, प्रमोद यादव, शंभु यादव, सत्या देवी, सरिता देवी, शांति देवी, फुदकी देवी, दुनिया देवी व सुशील हेंब्रम शामिल हैं. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ देवाशीष कुमार ने सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया.

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन