सिराय में चार दिवसीय ऐतिहासिक झील पूजा का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
सिराय में चार दिवसीय ऐतिहासिक झील पूजा का शुभारंभ

नगर पंचायत के सिराय पासवान टोला के समीप आयोजित होने वाला पारंपरिक चार दिवसीय झील पूजा समारोह शुक्रवार से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हो गया.

विज्ञापन

बौंसी. नगर पंचायत के सिराय पासवान टोला के समीप आयोजित होने वाला पारंपरिक चार दिवसीय झील पूजा समारोह शुक्रवार से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हो गया. वर्षों से चली आ रही यह धार्मिक परंपरा गांव की आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक मानी जाती है. समारोह के प्रथम दिन शनिवार को चंदन कटाई की पारंपरिक रस्म निभायी गयी. ग्रामीण ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक चंदन कटाई स्थल तक पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की. पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला. बताया गया कि 22 तारीख को सझोती पूजा का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर गांव की महिलाएं और पुरुष पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा में भाग लेंगे. यह दिन सामूहिक श्रद्धा और सहभागिता का प्रतीक माना जाता है. 23 तारीख को विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है. चार दिवसीय झील पूजा का समापन 24 तारीख को अग्नि बाबा प्रवेश पूजा के साथ किया जायेगा. अंतिम दिन विशेष अनुष्ठान और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे.

ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी

पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव के लोग तन-मन से जुटे हुए हैं. संस्थापक संतोष गुरुजी, निवेदक बजरंग भगत तथा राहुल कुमार, महेंद्र पासवान, प्रकाश पासवान, गिरमोहन पासवान, शालिग्राम पासवान, फकीर ठाकुर और शिवनंदन पासवान सहित अनेक ग्रामीण आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. पूरे गांव में भक्ति, उल्लास और पारंपरिक उत्सव का माहौल बना हुआ है. झील पूजा के इस पावन अवसर पर क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामुदायिक एकता की अद्भुत झलक देखने को मिल रही है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन