दो पक्षों के बीच मारपीट में महिला समेत पांच लोग जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के भिखनपुर गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गये.
अमरपुर. थाना क्षेत्र के भिखनपुर गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गये. प्रथम पक्ष के जख्मी श्रीनारायण शर्मा सलिल व उनका पुत्र प्रियवर्त शर्मा एवं दूसरे पक्ष के जख्मी राजीव शर्मा, उनकी पत्नी सोनी देवी व गोपाल शर्मा का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉ अमीत कुमार शर्मा ने किया. चिकित्सक ने गंभीर रूप से जख्मी श्रीनारायण शर्मा सलिल व उनके पुत्र प्रियवर्त शर्मा को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी श्रीनारायण शर्मा सलिल ने बताया कि रोजाना की भांति वह शुक्रवार की सुबह अपने घर के बाहर बने पीसीसी सड़क पर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कर रहा था. तभी उनका पड़ोसी राजीव शर्मा व उनकी पत्नी सोनी देवी अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर सड़क पर गंदगी करते हुए कूड़ा फैला दिया, जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे से उनपर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. शोर सुनकर बीच-बचाव करने आये पुत्र को भी पीटकर जख्मी कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के जख्मी राजीव शर्मा ने बताया कि आये दिन उक्त विपक्षी सड़क पर झाड़ू लगाकर सारा कूड़ा उनके दरवाजे पर फेंक देता था. कई बार उन्हें ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया. शुक्रवार की सुबह पुनः विपक्षी सड़क पर झाड़ू लगाकर कूड़ा उनके दरवाजे के समीप फेंक दिया, जिसका विरोध करने पर श्रीनारायण शर्मा व उनका पुत्र अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडे से प्रहार कर उन्हें जख्मी कर दिया. शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए भाई व पत्नी को भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर दोनों पक्ष ने एक दूसरे के विरुद्ध थाना में लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया में जुट गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




