दहेज लोभी पति के खिलाफ पहली पत्नी ने थाना में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दहेज लोभी पति के खिलाफ पहली पत्नी ने थाना में दिया आवेदन

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के पीपरा गांव में शादी के बाद दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं करने पर दो बच्चे के पिता ने अपनी पत्नी के मौसेरी बहन से प्रेम प्रसंग में शादी कर ली. जानकारी के अनुसार पीपरा गांव निवासी गोरेलाल यादव के पुत्र सौरभ यादव उर्फ राजेश यादव की शादी वर्ष 2018 में फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के डोमो गांव निवासी विपिन यादव की पुत्री डोली कुमारी से हुई थी. शादी के बाद दो पुत्र को भी डोली ने जन्म दि���ा. इसके बाद सौरव ने पत्नी को दहेज में मायके से बाइक लाने की डिमांड करने लगे. जिसका पत्नी ने विरोध किया तो युवक ने अपने ही पत्नी के मौसेरी बहन फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के झाझा गांव के डेजी कुमारी से प्रेम प्रसंग में शादी कर उसे घर ले आया और पहली पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. घटना के बाद पीड़ित महिला अपने दोनो बच्चों के साथ मायके पहुंची. जिसके बाद अपने पिता विपिन यादव के साथ रविवार को शंभुगंज थाना पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर महिला थाना में शिकायत दर्ज की गयी है. पीड़िता को महिला थाना बांका भेज दिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन