मारपीट एवं छेड़खानी के मामले को लेकर दर्ज कराई प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

मारपीट एवं छेड़खानी के मामले को लेकर दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव निवासी महिला ने थाना में लिखित आवेदन देकर मदन कुमार, जगदीश साह, रेखा देवी, गुंजन देवी, पूजा देवी के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने कहा, बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रही थी तभी देर रात में अंधेरे का फायदा उठाकर मदन कुमार मेरे कमरे में घुसकर मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा. जब मेरी नींद खुली तो मैं जोर-जोर से चिल्लाने लगी. तब मदन कुमार वहां से भाग गया. हल्ला सुनकर उक्त व्यक्ति मेरे कमरे के पास आए. जब उन सभी से मदन कुमार के बारे में बताया तो मेरे साथ गाली गलौज व मारपीट कर जख्मी कर दिया. जिससे मैं बेहोश हो गयी. इसी क्रम में उक्त व्यक्ति ने मेरे गले से सोने की चैन एवं मंगलसूत्र छीन ली. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन